राजस्थान में साइबर ठगों का आतंक: 9 माह में 3.38 अरब की ठगी
राजस्थान में साइबर अपराधियों ने इस साल ठगी का ऐसा जाल बुना कि नौ महीने में 3 अरब 38 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम हड़प ली। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर आई एक लाख से ज्यादा शिकायतों ने खतरे की घंटी तो बजा दी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई सिर्फ 265 एफआईआर तक ही सीमित रही।
हेल्पलाइन नंबर पर 1 जनवरी से 29 सितंबर 2025 तक 102189 शिकायतें मिली। सबसे अधिक एफआईआर जयपुर और अजमेर रेंज में और फिर जयपुर कमिश्नरेट में दर्ज हुई। ठगों ने इस अवधि में 3 अरब 38 करोड़ 4 लाख 33 हजार 575 रुपए की ठगी की है, जिसमें से 2 करोड़ 21 लाख 98 हजार 534 रुपए की राशि रिफंड करवाई।

No comments