विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट ने 100 बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया
विवेकानन्द सेवा ट्रस्ट, श्रीगंगानगर ने गुरूनानक बस्ती में 100 बच्चों के साथ दीपोत्सव का पर्व मनाया। बच्चों को सूट, पटाखे, फुलझड़ी, समोसा, पेस्ट्री और गुलाबजामुन वितरित किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य अशोक अग्रवाल के जन्मदिन पर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी पुन्यानी, इन्दूभूषण चावला और नीलम भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

No comments