Breaking News

क्षेत्र में हल्की ठंड ने दी दस्तक, न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री गिरा

श्रीगंगानगर क्षेत्र में अब हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है।  मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में हवाओं की दिशा बदल गई है, जिसके चलते सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।  बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।  
बुधवार को सुबह 8.30 बजे अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि  मंगलवार को इसी समय अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 

No comments