आरबीआई का बड़ा फैसला, 2027 से लागू होंगे ईसीएल फ्रेमवर्क
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा अहम ऐलान किया है. अब एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे. इसके साथ ही, बैंक और उनकी ग्रुप कंपनियों के बीच बिजनेस ओवरलैप पर लगी प्रस्तावित पाबंदियां भी हटा दी गई हैं.
ईसीएल एक मॉडर्न तरीका है, जिसमें बैंक और वित्तीय संस्थान पहले से अंदाजा लगाकर तय करते हैं कि उनके लोन का कितना हिस्सा वसूल नहीं हो पाएगा. अभी तक ज्यादातर बैंक 'लोन खराब होने के बादÓ ही प्रावधान बनाते थे. लेकिन ईसीएल लागू होने पर बैंकों को पहले से ही संभावित नुकसान के लिए पैसे अलग रखने होंगे.

No comments