Breaking News

भजननलाल कैबिनेट का दशहरा के बाद विस्तार


 राजस्थान की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। खबरें को माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह कदम सीधे तौर पर आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से जुड़ा है। राजस्थान में कुल 30 मंत्री पदों की मंजूरी है, लेकिन फिलहाल केवल 24 मंत्री हैं। ऐसे में 6 पद खाली पड़े हैं और इन्हीं पर हर गुट की नजऱ टिकी हुई है।  

No comments