एक प्लेटफार्म पर खड़ी दोनों वंदेभारत, गफलत में पड़े यात्री -9 यात्री दिल्ली की जगह साबरमती ट्रेन में बैठे
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह यात्रियों के साथ एक असमंजस की स्थिति बन गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेने खड़ी थी। हालांकि, रेलवे स्टेशन पर लगातार इसकी उद्घघोषणा कर यात्रियों को बताया भी जा रहा था, इसके बावजूद 9 यात्री दिल्ली जाने वाली ट्रेन की बजाय साबरमती एक्सप्रेस में बैठ गए। बाद में उन्हें इसका पता चला, तब तक दिल्ली जाने वाली ट्रेन निकल चुकी थी। रेलवे प्रशासन अब प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की वैकल्पिक इंतजाम करने में जुटा और उन्हें सालासर-दिल्ली, मरुधर एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस से उसी वंदेभारत के टिकट पर दिल्ली भेजने की व्यवस्था की।

No comments