Breaking News

परिवार सोता रहा,मकान में चोरी:सुबह बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले


 सीकर के नेछवा थाना इलाके में चोरों ने मकान के 2 कमरों में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
इस संबंध में नेछवा थाना इलाके के हरीपुरा निवासी पोखरमल ने बताया कि वह रात को 10 बजे परिवार के साथ कमरे में सो गए थे। सुबह जब 5 बजे के करीब उठकर देखा तो 2 कमरों में सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने सभी घरवालों को जगाया।

No comments