एक अक्टूबर से नया पर्यटन सीजन शुरु होने से पर्यटकों में उल्लास
राजस्थान में सवाईमाधोपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में एक अक्टूबर से नया पर्यटन सीजन शुरू होने से पर्यटकों में उल्लास नजर आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे लेकर वन विभाग, होटल संचालकों, पर्यटक वाहन मालिकों और चालकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सफारी ट्रैक की मरम्मत करवा दी गई है और ऑनलाइन बुकिंग साइट भी अद्यतन कर दी गई है। वहीं, होटल और वाहनों की मरम्मत एवं रंगरोगन का काम भी पूरा कर लिया गया है।

No comments