मोबाइल चोर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार:8 लाख कीमत के 21 मोबाइल किए बरामद
अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने एक और मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 8 लाख रुपए कीमत के करीब 21 मोबाइल फोन को बरामद किया है।
ये आरोपी भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर वारदात अंजाम देते है। आरोपियों से अन्य कई वारदाते खुलने की उम्मीद है। चारों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।

No comments