Breaking News

4 लाख का गबन करने वाला आरोपी सूरत से गिरफ्तार

भरतपुर की गहनौली थाना पुलिस ने क्रेशर से 4 लाख का गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। डस्ट के बेचे गए रुपयों में हेराफेरी कर आरोपी 3 महीने से फरार चल रहा था। कई जगह पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन, आरोपी का पता नहीं लगा। मुखबिर और मोबाइल के आधार पर पता लगा की वह गुजरात के सूरत में छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसे सूरत से गिरफ्तार कर लिया है।

No comments