सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 30 दिन की सैलरी के बराबर एडहॉक बोनस की घोषणा
दशहरा और दिवाली के करीब आते ही सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक खुशखबरी दी है। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने का फैसला किया है। इसके तहत सभी पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर अतिरिक्त राशि मिलेगी, जिससे त्योहारों का जश्न और भी खास हो जाएगा।
इस बोनस का लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में सक्रिय रहे हैं या जिन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कम से कम छह महीने लगातार काम किया हो। जिन कर्मचारियों की सेवा में कोई रुकावट नहीं आई है, वे भी इस राशि के पात्र होंगे।

No comments