Breaking News

राजस्थान में 16 जिलों में बारिश का अलर्ट


 मानसून की विदाई के बाद राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज बुधवार को 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नागौर जिले में आज बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारिश से भरे पानी में करंट फैल गया, जिससे एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
टोंक जिले में बीसलपुर के बहाव में एक पिकअप फंस गई। इसमें 11 लोग सवार थे। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बुधवार सुबह पिकअप को पानी से बाहर निकाला गया। 

No comments