Breaking News

बीकानेर गरबा नाइट में डांडिया के जगह चले पत्थर, कई पुलिसकर्मी घायल


 बीकानेर के शहरी परकोटे क्षेत्र में देर रात डांडिया आयोजन के दौरान जमकर हंगामा हुआ. शहर के बेणीसर बारी के बाहर मामूली बात को लेकर दो गुटों में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद छोटी सी बात से शुरू हुआ, लेकिन जल्द ही स्थिति अनियंत्रित हो गई.
हंगामे के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाया. पथराव के कारण पुलिस वाहन के शीशे टूट गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.

No comments