एनडीपीएस तस्कर जाकिर खान के घर पर चला बुलडोजर
झालावाड़ के मर्जिापुर गांव में आज सुबह कुख्यात एनडीपीएस तस्कर जाकिर ख़ान पुत्र शफ़ीउल्लान के अवैध मकान पर वन विभाग का बुलडोजऱ गरजा. वन भूमि पर कब्जा करके बनाए गए आलीशान आशियाने को जमींदोज कर दिया गया. पूरी कार्रवाई उपवन संरक्षक सागर पंवार के निर्देशन में अंजाम दी गई, जिसमें एसीएफ मुकेश सहजवानी, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र मीणा और अकलेरा, मनोहरथाना तथा झालावाड़ रेंज का पूरा स्टाफ मौजूद रहा.

No comments