बूम की चर्चाओं से लगातार बढ़ रही चांदी की चमक
चांदी की चमक लगातार बढ़ रही है। भावों में रोज वृद्धि जारी है। एक समय था जब ग्वार की फसल भावों की वजह से चर्चा में आई थी। वैसे ही आज चांदी को लेकर है। चांदी की चाहत रखने वालों में गृहणियां भी पीछे नहीं हंै। वे अपनी जमा पूंजी अब चांदी खरीद में लगा रही हैं। बहन, बेटियां, बहुएं, माताएं मोबाइल पर चर्चा करने लगी हैं कि कितनी चांदी खरीदी है। यह चर्चाएं चांदी की चमक बढ़ा रही हैं।
आलम कुछ ऐसा है कि मानो चांदी नहीं खरीदी तो वे पिछड़ जाएंगी। घरों की महिलाएं पुरुषों को प्रोत्साहित कर रही हैं कि फ्लां ने इतनी चांदी खरीदी है, 10 दिन में इतने भाव बढ़ गए। अब तो मौका है खरीद लो।
चांदी व्यवसायी ओम ज्वैलर्स के संचालक जेपी सोनी से बात की तो उन्होंने बताया कि बूम की आशंका के चलते चंादी के रेट बढ़ रहे हैं। आज स्थिति यह है कि बुकिंग के 3-3 दिन बाद चांदी की डिलीवरी दे रहे हैं।

No comments