अब चांद के दीदार का इंतजार, दुर्गा मंदिर, गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुनी व्रत कथा
श्रीगंगानगर में आज करवा चौक पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। इस दौरान व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखेंगी।
रात को आसमान में चांद निकलने के बाद छलनी से चन्द्रमा एवं अपने पति का चेहरा देखकर व्रती सुहागिन महिलाएं व्रत खोलेंगी।
आज सुबह से दोपहर तक सुहागिन महिलाएं बाजार में खरीददारी करने पहुंची। साथ बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने हाथों पर महेन्दी लगवाई। व्रती महिलाओं ने मंदिरों एवं पंडितों के घर जाकर करवा चौथ की कथा सुनी। विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी मनोज दुबे ने बताया कि आज शुक्रवार रात्रि चन्द्र दर्शन रात्रि 8.47 बजे होगा।

No comments