Breaking News

देर रात शराब ठेके में तोडफ़ोड़, आग लगा कर सेल्समैन व अन्य पर हमला, बोलेरो गाडिय़ों को तोड़ा


सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर गोदारान में स्थित शराब ठेके में देर रात को तोडफ़ोड़ करने, सेल्समैन व उसके भाईयों पर धारदार हथियारों से हमला करने व ठेेके में आग लगाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अनिल जाट ने रिपोर्ट दी कि गांव उदयपुर गोदारान में परिजनों का शराब ठेका है। 
मैं ठेके पर सेल्समैन हूं। 20 सितम्बर को शराब ठेका आठ बजे बंद करके घर चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे दुकान की तरफ शोर सुनाई दिया, तो मैं उधर गया। वहां 20-25 लोग ठेके के शटर को पीट रहे थे।

No comments