करोड़ों के नुकसान के चर्चे लोगों की जुबान पर
चर्चाओं का दौर फिर शुरू हो गया है। विश्व व्यापी और देशव्यापी तेजी-मंदी के दौर में ऐसा अक्सर होता है। देश के साथ-साथ श्रीगंगानगर का नाम भी सुर्खियों में रहता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। शहर का हर छोटा-बड़ा व्यापारी चर्चा में मशगूल है। सुबह से शाम तक ना जाने कितने व्यापारी फेल हो रहे हैं और कितनें लाखों-करोड़ों के वारे-न्यारे कर रहे हैं।
शहर में चांदी से बड़ा नुकसान किन-किन व्यापारियों को हुआ है, यह पुख्ता तौर पर तो वही बता सकते हैं, जिन्हें नुकसान हुआ है। या वे लोग जिनके माध्यम से तेजी-मंदी के सौदे हुए हैं। हालांकि कुछ बड़ा हुआ है, तभी तो चर्चाओं पर विराम नहीं लग रहा। चर्चाओं में नित नए नाम आ रहे हैं।
No comments