Breaking News

सूरतगढ़ में अब किसानों का घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन शुरू


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के टिब्बा क्षेत्र के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ  व रबी फसल 2024 का बकाया क्लेम के भुगतान की मांग को लेकर एक सप्ताह से आंदोलित हैं।  प्रभावित किसानों का कहना है कि जिला निराकरण समिति द्वारा आपत्तियां हटाने व केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अनुदान राशि जमा करवाए जाने के बावजूद क्षेमा इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा क्लेम का 230 करोड़ रुपए का भुगतान रोक रखा है। 
आंदोलन के 7वें दिन मंगलवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन शुरू कर दिया है।
किसानों ने कहा कि अगर आज प्रशासन ने इस मामले का कोई समाधान नहीं निकाला तो वे एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।  क्लेम का भुगतान होने के बाद ही किसान महापड़ाव हटाएंगे। 

No comments