Breaking News

पीएम फसल बीमा योजना के फसल खराबे में फर्जीवाड़ा


श्रीगंगानगर जिले के रावला पुलिस थाना क्षेत्र में पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसल खराबी के सर्वे में कृषि अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर व मोहर का उपयोग करने का खुलासा हुआ है। कृषि अधिकारी ने इस मामले को लेकर रावला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक अरविन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह वर्तमान में मुख्यालय 8 पीएसडी रावला में नियुक्त हैं। पीएम फसल बीमा योजना के तहत  वर्ष 2023-2024 में रबी फसल में किसानों द्वारा दर्ज फसल खराबा इन्टीमेशन उपरांत फसल नुकसान का सर्वे यथा समय निविदा अनुसार वेंडर कोर्नकोर्स प्रा. लि. द्वारा किया गया। फसल खराबे के सर्वे के बाद क्लेम राशि का भुगतान क्षेमा जनरल इश्योरेंस शाखा श्रीगंगानगर द्वारा किया जाना था। 

No comments