सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन ड्रॉपिंग व मादक पदार्थ तस्करी की सख्ती से की जाए रोकथाम
श्रीगंगानगर जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेन्टर एवं जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन ड्रॉपिंग द्वारा मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिये सख्त कार्यवाही की जाये।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि ड्रोन ड्रॉपिंग द्वारा मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी को संवेदनशीलता से लेते हुए निरन्तर निगरानी और प्रभावी रोकथाम के लिये समस्त एजेंसियां मिलकर कार्यवाही करें। सीमावर्ती क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण का सर्वे करवाते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाये तथा नये अवैध निर्माण व अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाये।
No comments