Breaking News

विद्युत छीजत में कमी लाने के आवश्यक कदम उठाएं


श्रीगंगानगर में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. के बीकानेर संभाग के मुख्य अभियंता के.के. कस्वां की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की तथा विद्युत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पीएम सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना में 1.1 किलोवाट के सोलर सिस्टम के लिए पात्र उपभोक्ताओं के चयन व सहमति आदि की समीक्षा की। 
बैठक में मुख्य अभियंता श्री कस्वां ने गत राजस्व वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य में शेष रही राशि की बकाया राशि वसूली सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। 

No comments