पांच किसानों के खेतों से विद्युत कनेक्शनों की तारें चोरी
टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के चक 6 जीजीआर में स्थित खेतों में विद्युत कनेक्शनों की तारें चोरी हो गई। पुलिस ने पांच किसानों के संयुक्त परिवाद पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार टिब्बी निवासी छमिन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि खेत में विद्युत कनेक्शन लगे हुए हैं। मोटर की तारें स्टाटर तक जाती हैं। अज्ञात चोर इन तारों को चोरी करके ले गये। छमिन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मेरे खेत पड़ौसियों हाकम सिंह, सनोज सिंह, हमीर सिंह, हरविन्द्र सिंह, करनवीर सिंह के खेतों से भी अज्ञात चोर केबल चोरी करके ले गये।

No comments