ट्रेक्टर में डीजल भरवाया, रुपए मांगे, तो सेल्समैन से मारपीट
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के दुलमाना में स्थित पेट्रोल पम्प पर ट्रेक्टर में डीजल भरने के बाद रुपए मांगने पर सेल्समैन पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अजय फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन मोंगा ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी कि सचिन गोदारा व विजय जाट दोनों निवासी दुलमाना ट्रेक्टर लेकर पम्प पर आये। इन्होंने ट्रेक्टर में 1500 रुपए का डीजल भरवा लिया। मैंने रुपए मांगे, तो सचिन ने कहाकि रुपए तो मेरे पिता जी लेकर आयेंगे। तब तुझे दूंगा। सचिन ट्रेक्टर लेकर जाने लगा, तो मैंने रोका और कहाकि अगर रुपए नहीं है तो डीजल क्यों भरवाया। सचिन ने कहाकि डीजल वापिस निकाल लो।

No comments