जलदाय विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
श्रीगंगानगर में रामनगर पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 7 स्थित इमामबाड़ा के नजदीक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की भूमिगत पुरानी पाइपलाइन लीकेज होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि रामनगर पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 7 में केदार चौक के नजदीक स्थित इमामबाड़ा के नजदीक कई दिनों से जलदाय विभाग की पुरानी पाइपलाइन लीकेज होने से वार्डवासियों मकानों की नींव में पानी जा रहा है। इससे पूर्व भी यहां काफी लोगों के मकानों को नुकसान हुआ था। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में पीएचईडी के अधिकारियों द्वारा उक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
No comments