सैनिक छावनी के क्वाटर में लगी आग से सैनिक झुलसा, मौत
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में स्थित सैनिक छावनी के एक आवासीय क्वार्टर में घरेलू कार्य करते वक्त लगी आग से झुलसे सैनिक की हरियाणा के पंचकूला के चंडीमंदिर कमांड हॉस्पीटल में मौत हो गई। एयरफोर्स सिपाही सतीश दूबे को श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट करके पंचकूला के अस्पताल में लेकर पहुंची, लेकिन सतीश दूबे की जान नहीं बच पाई।
सूरतगढ़ सदर पुलिस ने सैन्य अधिकारी गौरव दूबे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। सैन्य अधिकारी ने पुलिस को बताया कि घरेलू कार्य करते वक्त जवान सतीश दूबे आग से झुलस गये थे।

No comments