गाडिया लुहार के घर से दो किलो चांदी, अढ़ाई तोला सोना व बाइक चोरी
पदमपुर के निकटवर्ती गांव 6 ईईए में रहने वाले गाडिया लुहार के घर से अज्ञात चोर दो किलो चांदी, अढ़ाई तोला सोना व एक बाइक चोरी हो गई। यह परिवार मजदूरी करने के लिए दूसरे गांव में गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त अंगे्रज सिंह गाडिया लुहार ने रिपोर्ट दी कि मैं अपने परिवार के साथ सूरतगढ़ तहसील के गांव ठुकराना में मजदूरी करने गया हुआ था। मेरे पड़ौसी जगदीश ने फोन करके मुझे बताया कि मेरे मकान के ताले टूटे हुए थे। मैंने आकर अपना घर संभाला, तो ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था।

No comments