लोक परिवहन बस की टक्कर से सालासर पैदल यात्री दंपती घायल
हनुमानगढ़ शहर में एक बार फिर लोक परिवहन बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूर्व में कई बार लोक परिवहन बस हादसों का कारण बन चुकी है। मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ जंक्शन के अग्रसेन चौक के पास लोक परिवहन बस बेकाबू होकर सडक़ से उतर गई। साइड में पैदल सालासर जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। दोनों यात्री टक्कर लगने के बाद उछल कर कच्चे में झाडिय़ों के पास गिरने से घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर की तरफ जा रही लोक परिवहन बस जैसे ही श्रीगंगानगर रोड पर बायपास स्थित अग्रसेन चौक के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर रोड से उतर गई।

No comments