आढ़ती की दुकान के बाहर से सवा दो क्विंटल मूंग चोरी
श्रीकरणपुर कस्बे में स्थित आढ़त की दुकान के बाहर से करीब सवा दो क्विंटल मूंग चोरी हो गये। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। पीडि़त किसान ने पांच नामजद व अन्य के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गांव 24 ओ भुट्टीवाला निवासी जगमीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरी आढ़त स्वामी एजेंसी दुकान नम्बर 88 पर है। 20 सितम्बर को मैं मेरी मंूग की फसल को बेचने के लिए आढ़त की दुकान पर लाया था। दुकान के बाहर मूंग डाल कर वापिस चला गया। अगले दिन मेरा बेटा औंकार सिंह व भाई सतपाल सिंह आढ़ती के यहां गये, तो मूंग कम मिला।

No comments