दुकान के आगे से दिनदिहाड़े दो ई-रिक्शा चोरी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ पर स्थित एक स्पेयर पार्टस की दुकान के आगे से दिनदिहाड़े दो ई-रिक्शा चोरी हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चक 3 ई छोटी एसएसबी मार्ग निवासी जगमीत ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी कि मेरी मीरा चौक के निकट स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। मेरी दुकान के आगे दो ई-रिक्शा खड़े थे। मिस्त्री दुकान के भीतर काम कर रहे थे। मैं खाना खाने घर गया हुआ था। मैं घर से वापिस आया, तो देखा कि दोनों ई-रिक्शा नहीं थे।

No comments