ढाणी से युवक का अपहरण, बंधक बना कर मारपीट
सादुलशहर कस्बे के किशनपुरा उत्तराधा ढाणी में रहने वाले एक युवक का अपहरण करके बंधक बना कर बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ढाणी 31 एमजेडी निवासी रमेश जाट ने रिपोर्ट दी कि 22 सितम्बर की रात को मैं अपनी ढाणी में टीवी देख रहा था। इसी दौरान काला सिंह, दलीप जाट, दुलीचंद जाट, रवि जाट निवासी किशनपुरा उतराधा ढाणी स्कोर्पियो गाड़ी लेकर आये। यह आरोपी हॉकी, डंडे व लाठी से लैस थे। इन लोगों ने मुझे ललकारा, तो शोर सुन कर मैं बाहर आया। इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।

No comments