Breaking News

ट्रोला ने अचानक लिया यूटर्न, कार नीचे घुसी, दो महिलाएं घायल


श्रीगंगानगर जिले के घड़साना कस्बे में पुरानी मंडी से रावला मार्ग पर ट्रोला द्वारा यूटर्न लेने पर एक कार नीचे घुस गये। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों महिलाओं को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की शिकार दोनों महिलाएं निजी स्कूल की अध्यापिका थीं।
जानकारी के अनुसार ट्रोला आगे चल रहा था। इसी दौरान ट्रोला ने यूटर्न लिया, तो पीछे आ रही कार उसके नीचे घुस गई। गनीमत रही, कि कार सवार लोगों की जान बच गई।

No comments