शादी की तैयारी के दौरान दो पक्षों में झड़प, पांच जने घायल
अनूपगढ़ के गांव 12 के बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। घटना में दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें श्रीगंगानगर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह के खेत में उनकी बेटी की शादी का आयोजन था। इसी दौरान गुरदीप सिंह और बलविंद्र सिंह करीब 24 लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में घुस गए। गुरनाम सिंह का गुरदीप सिंह के साथ काफी वर्षो से जमीन का विवाद चल रहा है। 10 दिन पहले सिविल कोर्ट ने एक पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी।
घायल जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने 7-8 राउंड फायरिंग की। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा और एक ट्रैक्टर जब्त किया है।

No comments