हाईटेक रामलीला: कलाकारों के अभिनय से दर्शक अभिभूत
श्रीगंगानगर में श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी प्रथम के प्लैटिनम पार्क में आयोजित हाईटेक रामलीला के दूसरे दिन का मंचन दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।
सचिव पवन वधवा ने बताया कि मंगलवार रात रामलीला में अरोड़वंश ट्रस्ट और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी, सुनील खन्ना, तरूण बंसल, डायरेक्टर बृजेश शर्मा, रणवीर सिहाग, नीलकंठ मुंजाल विशिष्ट अतिथि थे। दूसरे दिन रावण-नंदीगण संवाद, वेदवती-रावण संवाद, मेघनाद की ओर से साधुओं का रक्त लाने का प्रसंग, दशरथ दरबार, श्रवण और उसके माता-पिता का मार्मिक दृश्य, श्रवण का वध आदि दृश्यों का जीवंत मंचन किया गया।

No comments