पहले दौर की वार्ता सकारात्मक रही, समझौते के आसार बने
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ व रबी फसल-2024 के बकाया क्लेम के भुगतान की मांग को लेकर आंदोलित सूरतगढ़ टिब्बा क्षेत्र के किसान बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों के प्रतिनिधिमंडल को जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने वार्ता के लिए यहां बुलाया था। मंगलवार देर शाम को सूरतगढ़ एसडीएम कार्यालय में वार्ता विफल होने के बाद सूरतगढ़ एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा ने जिला कलेक्टर से फोन पर बात की और सहमति नहीं बनने के बारे में बताया। इसके बाद कलेक्टर ने बुधवार सुबह 11 बजे किसान जनप्रतिनिधियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।
सूत्रों के अनुसार पहले दौर की वार्ता सकारात्मक रही। एक बार किसान नेता सभाकक्ष से बाहर आ गए। समाचार लिखे जाने तक जिला कलेक्टर की मौजूदगी में कंपनी के प्रतिनिधि समझौते का ड्राफ्ट तैयार करने में जुटे हुए थे।
No comments