सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये सड़कों की मरम्मत करवाएं : कलक्टर
श्रीगंगानगर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएच, पीडब्ल्यूडी, नगर विकास न्यास, नगर परिषद, नगर निकायों द्वारा दीपावली से पूर्व सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सड़कों, डिवाइडर चौराहों का समुचित रूप से सौन्दर्यकरण करवाया जाये।
जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये सड़कों की मरम्मत, संकेतक लगाने के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
No comments