दुर्गा मंदिर में मां चन्द्रघण्टा का पूजन
श्रीगंगानगर के विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के तहत बुधवार को अश्विनी, शुक्ल पक्ष तीज पर जनकल्याण की भावना से भक्तों ने मां चन्द्रघण्टा का पूजन किया।
अध्यक्ष सुशील 'राजूÓ मल्होत्रा ने बताया कि पंडित मनोज दुबे, ऋषि शर्मा व पंडित घनश्याम मिश्रा के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने दूध से बनी मिठाई, फल, नारियल व चुनरी चढ़ाकर लाल-पीले पुष्पों से माता चंद्रघंटा की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। सचिव राजेश वाट्स ने बताया कि इस बार दो तीज होने के कारण 25 सितम्बर को भी माता चंद्रघंटा की पूजा होगी।

No comments