नगर परिषद व यूआईटी ने एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में लगाया शहरी सेवा शिविर
श्रीगंगानगर नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास की ओर से बुधवार को शहरी सेवा शिविर एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में वार्ड नम्बर 33 से 40 के वार्डवासियों लिए शिविर लगाया गया।
शिविर में दोपहर तक होम्योपैथिक डॉ. कविता वर्मा ने दो दर्जन से अधिक, आयुर्वेद डॉ. मोनिका भाटीवाल ने करीब 25 लोगों का उपचार किया तथा नि:शुल्क दवाई दी। रोड लाइट, विद्युत एवं पेयजल के एक दर्जन से अधिक प्रकरण आए। इसके अलावा नगर परिषद एवं यूआईटी क्षेत्र के आवासीय पट्टे बनवाने सहित अन्य काम के लिए लोग शिविर में पहुंचे।

No comments