Breaking News

बालाजी सेवा संघ की डाकध्वजा सालासर रवाना


श्रीगंगानगर में बालाजी सेवा संघ की 13वीं डाकध्वजा बुधवार सुबह बीरबल चौक के नजदीक स्थित श्री सनातन धर्म अरोड़वंश मंदिर से रवाना हुई। 
मंदिर के पुजारी ने पूजा-अर्चना करवाकर डाकध्वजा जत्थे को रवाना किया। यह डाकध्वजा रास्ते में बिना रूके करीब 40 घण्टे में सालासर धाम पहुंचकर बालाजी के दरबार में ध्वज अर्पित कर धोक लगाएंगे। इस अवसर पर संघ के मुख्य सेवादार मालाराम शर्मा, सतीश शर्मा,  श्यामलाल शेखावाटी, नागरमल शर्मा, विकास गौड़, रणजीत शर्मा, मोनू बजाज सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। 

No comments