पटाखों के लाइसेंस बनवाने के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति
दीपावली का त्योहार नजदीक है। बाजार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं श्रीगंगानगर के दुकानदारों ने पटाखों के लिए लाइसेंस बनवाने के लिए दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से पटाखों के लिए लाइसेंस बनवाने हेतु आवेदन नहीं मांगे हैं।
पता चला है कि आवेदन मांगने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में जिला कलेक्ट्रेट की न्याया शाखा से संपर्क किया गया तो संबंधित कर्मचारी ने बताया कि इस बारे में जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

No comments