Breaking News

अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर में अखंड राम नाम जाप जारी


श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड पर जिला अस्पताल के सामने अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर के वार्षिकोत्सव व शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय संगीतमय अखंड राम नाम का जाप 'सियाराम जय-जय सियारामÓ जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे।
मंदिर के प्रधान अजय कृष्ण स्वामी ने बताया कि इन दिनों मंदिर में रोजाना सुबह-शाम मां अन्नपूर्णा का अटूट भंडारा चल रहा है। संकीर्तन प्रभारी अभय शंकर स्वामी ने बताया कि 2 अक्टूबर तक चलने वाले अखंड श्री राम-नाम संकीर्तन में रोजाना दो-दो घंटे की छह पारियों में अलग-अलग सेवादार राम-नाम संकीर्तन में शामिल हो रहे हैं। 

No comments