Breaking News

अनुराग कला निकेतन के रंग मंच पर रामलीला मंचन शुरू

श्रीकरणपुर कस्बे में अनुराग कला निकेतन के रंग मंच पर मंगलवार रात 9 बजे रामलीला का मंचन शुरू किया गया। अध्यक्ष मनु सुखीजा व सचिव मनुगोपाल भारद्वाज ने बताया मंगलवार रात को राम-सीता विवाह, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद आदि का मंचन किया गया। मंच के संरक्षकों ने व्यवस्थाओं को संभाला। दो अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाने के साथ 3 अक्टूबर को राजतिलक का दृश्य मंचित होगा।

No comments