Breaking News

शारदीय नवरात्रा शुरू, घर-घर हुई घट स्थापना


श्रीगंगानगर में शारदीय नवरात्रा आज सोमवार 22 सितंबर से घट स्थापना के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने आज सुबह दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर माता के दरबार में माथा टेककर मन्नतें मांगी। 
मां भगवती की विधि विधान से पूजन-अर्चन के साथ शारदीय नवरात्रा व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के घरों में आज सुबह 6.09 से 8.06 बजे एवं दोपहर अभिजीत मुर्हूत 11.49 से 12.30 बजे तक मां की प्रतिमा के साथ घट स्थापना की। 
श्रद्धालुओं ने आज पहले दिन शैलपुत्री का नवरात्रा व्रत रखा। 

No comments