दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स चोरी
श्रीगंगानगर के रिद्धी-सिद्धी इन्कलेव प्रथम में स्थित ब्यूटी पार्लर से एक युवक नगदी से भरा पर्स चोरी करके ले गया। घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई है। घटना रविवार शाम साढ़े चार बजे की है।
माही पार्लर की संचालिका रूबी ने बताया कि कॉलोनी में मैं ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हूं। शाम करीब साढ़े चार बजे पार्लर में महिला ग्राहक आई हुई थी। इसी दौरान एक युवक दुकान के बाहर खड़ा देखा, मैंने उससे पूछा, कुछ चाहिए क्या। युवक कुछ नहीं बोला। इसी दौरान मौका पाकर एक काउंटर की दराज में रखा मेरा पर्स निकाल कर बाइक सवार एक अन्य युवक के साथ फरार हो गया।

No comments