घर से सोने की बालियां व मोबाइल फोन चोरी
श्रीगंगानगर में सदर पुलिस थाना क्षेत्र के 5 ई छोटी की गली नम्बर 7 में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोने की बालियां व मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 53 वर्षीय सतपाल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि बीती 3 सितम्बर को मैं अपने घर में सो रहा था। रात करीब अढ़ाई बजे अज्ञात चोर मेरे घर में आया। मेरे कमरे का गेट बाहर से बंद कर दिया। अज्ञात चोर आलमारी से मेरी मां के कानों की सोने की बालियां व मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। मुकदमे की जांच एसआई सुनील कुमार को सौंपी गई है।

No comments