Breaking News

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


पदमपुर के 50 आरबी मुख्य सड़क के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 
पुलिस के अनुसार गांव 49 आरबी निवासी हरविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई दलविन्द्र सिंह बाइक पर घर का सौदा, पशु चारा व चूरी लाने के लिए 3 पीएस चौराहे पर गया हुआ था। वह बाइक पर वापिस लौट रहा था। 50 आरबी मुख्य सड़क के निकट गरूद्वारा से पहले लखविन्द्र सिंह के बाग के पास पहुंचा, तो रोडवेज बस ने मेरे भाई दलविन्द्र सिंह को टक्कर मार दी। 

No comments