Breaking News

शहीदी चेतना मार्च का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत


शहीद नगर गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ से पंज प्यारों की अगुवाई में शनिवार को निकली शहीदी चेतना मार्च का श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर पहुंचने पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधन समिति, पब्लिक पार्क दुकानदार एसोसिएशन एवं सिख समाज के लोगों ने रविन्द्र पथ पर गोलबाजार चौक पर शहीदी चेतना मार्च का पुष्प वष्र्षा कर स्वागत किया। फूलों से सजी पालकी में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। पंज प्यारों का सरोपा भेंटकर सम्मान किया गया।

No comments