नेशनल हैंडबाल चैम्पियनशिप का समापन, विजेता टीमों को किया सम्मानित
श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन मनोविकास विद्यालय में स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वावधान में गत 2 से 6 सितम्बर तक आयोजित नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा श्रीमती मल्लिका नड्डा, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल, विधायक जयदीप बिहाणी व सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़ थे। अतिथियों द्वारा विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।

No comments