Breaking News

17 व 19 वर्षीय वॉलीबाल प्रति. में डीएवी स्कूल विजेता


श्रीगंगानगर में डीएवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 69वीं जिला स्तरीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार दोपहर को समापन हो गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सत्यपाल टेलर थे। इस दौरान 17 व 19 वर्षीय वॉलीबाल विजेता एवं उप विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व 19 वर्षीय छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में श्रीगंगानगर के डीएवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल की टीम विजेता रही। डीएवी की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलकाना खुर्द की टीम को हराया।

No comments