Breaking News

शिव मंदिर में दानपात्र तोड़ कर नगदी चोरी


हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर, भद्रकाली रोड स्थित शिव मंदिर में रात के समय दानपात्र से नगदी चोरी कर ली गई। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुजारी ने टाउन थाने में मामला दर्ज कराया है। 
मंदिर के पुजारी संत निरमलानंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 4 सितंबर की रात चोर ने मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मंदिर में रखे गुल्लक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे रुपए लेकर फरार हो गया। सुबह करीब पांच बजे जब वे मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद चोरी की वारदात का पता चला। 

No comments